झींझक। कस्बा स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिमी ओर डीएसीसी लाइन के अप ट्रैक ट्रैक पर एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न हो पाने पर शव मोर्चरी में रखवाया है।
झीझंक रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिमी ओर सोमवार सुबह नौ बजे के करीब एक 35 वर्षीय युवक अप ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची झींझक चौकी पुलिस ने आसपास के लोगों ने शव की पहचान करवाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। झींझक चौकी प्रभारी अभिनेष चौधरी ने बताया कि मृतक नीली लोअर व सफेद छींटदार टी शर्ट पहने है। उसके पास पहचान संबंधी कोई भी वस्तु नहीं मिली है। सोशल मीडिया व आसपास के थानों की मदद से शव की पहचान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।