फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: युवक ने तमंचे के साथ स्टेज पर लगाए ठुमके, जयमाला के दौरान नशे में लहराया भी, गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 01:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जयमाला के दौरान बरात में शामिल युवक नितिन कुमार शराब के नशे में तमंचा लहराते हुए स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगा। कुछ मिनट के डांस का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सोमवार रात जयमाला के दौरान नशे में धुत युवक तमंचा लहराते हुए स्टेज पर चढ़ गया और डांस करने लगा। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ दबोच लिया। विंध्यवासिनी मार्ग निवासी महेश सोनकर की बेटी का विवाह नेहा चौराहे के समीप एक गेस्ट हाउस से हो रहा था।

विज्ञापन


विज्ञापन


जयमाला के दौरान बरात में शामिल युवक नितिन कुमार शराब के नशे में तमंचा लहराते हुए स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगा। कुछ मिनट के डांस का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। युवक की यह हरकत कन्या पक्ष को नागवार लगी और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि युवक से तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें