फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला से मारपीट, फिर घर से निकाला, पति समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Aug 2022 05:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शिवली थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, सास व ससुर समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में शादी के पांच साल बाद ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बहू को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में महिला ने पति, सास, ससुर व ननद के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिवली के शेखूपुर गांव की रहने वाली सलोनी ने बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी कृष्णा बिहार कमलाबाद बड़ौली के रजत तिवारी के साथ हुई थी।

विज्ञापन

शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वालों ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। वर्ष 2018 में उसने बेटी को जन्म दिया, तो ससुराल वालों ने ताने मारना शुरू कर दिया। मई 2019 में ससुराल वालों ने उसे पीटकर बेटी के साथ ससुराल से भगा दिया। इसके बाद से वह पिता के वीरेंद्र अग्निहोत्री के साथ शेखूपुर में रह रही है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने से विवाहिता को ससुरालियों द्वारा महिला को घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता सलोनी ने मामले की तहरीर दी है, जिसके आधार पर उसके पति, सास रेनू, ससुर प्रमोद कुमार और ननद शिल्पी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें