फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बीमारी से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के ऊसरा अड्डा में मंगलवार सुबह महिला ने बीमारी से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गुड्डी देवी (50) पत्नी अवधेश कुमार निवासी ऊसरा अड्डा कई महीनों से गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। बड़े बेटे विनय कुमार ने बताया कि उनकी मां को पथरी की शिकायत थी। उनका आंत का ऑपरेशन भी हुआ था, तभी से तबीयत खराब रहने लगी थी। दो ऑपरेशन के बाद भी उन्हें आराम नहीं मिला। वह उठ-बैठ नहीं पातीं थीं और शरीर में लगातार दर्द की शिकायत रहती थी। बताया कि सोमवार देर रात परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। इसी दौरान मां ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे बड़े बेटे विनय कुमार की नींद खुली तो उसने मां को फंदे के देखा। परिजनों ने महिला को नीचे उतारा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और महिला के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुड्डी देवी के पति अवधेश कुमार खेती-बाड़ी करते हैं। वे रात में दूसरे प्लॉट पर रुकते हैं। फ्रेंड्स कॉलोनी एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने महिला के बीमार होने की बात बताई है। प्रथम दृष्टया उसी वजह से फंदा लगा जान देने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें