फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो मंजिल से गिरकर महिला की जान गई

विज्ञापन
कुसुमलता। (फाइल फोटो) - फोटो : स्रोत : परिजन
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार थानक्षेत्र में छत पर खड़ी महिला असंतुलित होकर दो मंजिल से नीचे गिर गई। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


संजयगांधी नगर निवासी आर्केस्ट्रा संचालक संतोष कुमार के परिवार में दो बेटे अंशु, आयुष और पत्नी कुसुमलता (45) थीं। संतोष के घर की दूसरी मंजिल में निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे लेंटर डालने के लिए मिस्त्री सरिया का जाल बना रहा था। इस दौरान कुसुमलता भी बगल में खड़े होकर काम देख रही थीं। इसी बीच किसी ने नीचे से आवाज दी तो वह झुक कर देखने लगीं। इसी दौरान शरीर असंतुलित हो गया और वह नीचे गिर गईं।
विज्ञापन

काम कर रहे मजदूर भाग कर नीचे गए। इसके बाद परिवार के लोग व मजदूर उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें