फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी ने छोड़ा... दूसरे लवर के साथ रही, अब घरवालों ने ठुकराया, होटल में ऐसे हाल में मिली दो बच्चों की मां

Mon, 21 Oct 2024 02:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। महिला को पहले प्रेमी ने छोड़ दिया। इस पर वह दूसरे प्रेमी के साथ गुजैनी में रहने लगी। अब घरवालों ने उसे ठुकरा दिया। इससे खफा महिला ने होटल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के झकरकटी चौराहे के पास स्थित होटल के कमरे में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह कमरे में शव लटकता मिला। पुलिस के मुताबिक, महिला 14 साल पहले दूसरे धर्म के युवक के साथ चली गई थी। 
विज्ञापन


इससे माता-पिता ने रिश्ता खत्म कर दिया था। परिवार में शादी की बात का पता चलने पर तीन दिन पहले रायबरेली गई थी। वहां से वापस कर दिया गया था। इससे दुखी होकर उसने जान दे दी।

झकरकट्टी पुल के पास स्थित होटल एवरग्रीन के कमरा नंबर चार में मूलरूप से रायबरेली लालगंज के बेहटा कलां गांव निवासी नसीर शाह की बेटी तहरुन्निशा (27) शनिवार रात रुकी थी। 
विज्ञापन


होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह 10 बजे सफाई कर्मी कमरे की सफाई करने के लिए गया तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर रायपुरवा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे को धक्के मारे तो अंदर की कुंडी टूट गई और दरवाजा खुल गया। सामने तहरुन्निशा का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। बेड पर स्टूल रखा था।

पुलिस ने बताया कि 14 साल पहले तहरुन्निशा अपने घर से विनोद नाम के युवक के साथ चली गई थी। कुछ साल बाद विनोद ने भी उसे छोड़ दिया था। विनोद और तहरुन्निशा के दो बच्चे हैं। दोनों बच्चे पिता के साथ ही रहते हैं।

 

विनोद के बाद तहरुन्निशा, गुजैनी निवासी डीजे का काम करने वाले राज सागर के साथ पत्नी की तरह रहने लगी थी। तीन दिन पहले ही तहरुन्निशा दोबारा रायबरेली गई थी, जहां से परिवार वालों ने उसे भगा दिया था। इससे वह क्षुब्ध थी। वहां से कानपुर आकर उसने दुस्साहसी कदम उठा लिया।

 

भाई-बहन की शादी की खबर पाकर पहुंची थी मायके
राज सागर ने पुलिस को बताया कि रायबरेली से लौटन के बाद से वह तनाव में थी। फंदा लगाकर जान देने की बात कर रही थी। देर रात तक वह फोन से उसे समझाता भी रहा। अक्सर वह एवरग्रीन होटल में आकर रुकती थी। शनिवार की रात उसने होटल मैनेजर को फोन कर तहरुन्निशा को कमरा न देने की बात कही थी।
विज्ञापन

परिवार वालों ने तहरुन्निशा से संबंध रखने से इनकार कर दिया है। यह भी कहा कि उन्हें तहरुन्निशा का शव भी नहीं लेना है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। सोमवार तक परिजन नहीं आए तो शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा। - संतोष कुमार गौड़, थाना प्रभारी रायपुरवा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें