फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पारिवारिक कलह में महिला ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। पारिवारिक कलह से परेशान रविवार को महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम थाना क्षेत्र के गांव धनुआ निवासी रानी देवी (52) पत्नी भारत सिंह खाना खा रही थीं। इसी दौरान दंपती में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रानी देवी गुस्से में उठकर अपने कमरे में चली गईं और थोड़ी देर बाद हाथ में पॉलीथिन लिए बाहर निकलीं। उसने परिवार वालों को बताया कि जहरीला पदार्थ खा लिया है।
विज्ञापन

यह सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। पति ने रानी देवी को सैफई ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। सोमवार देर रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र प्रतिपाल सिंह ने बताया कि घटना के समय वह खेत पर थे। प्रतिपाल ने बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी हो जाती थी। एसआई शिव शंकर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें