फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवती समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर । औरैया के भीखेपुर कस्बा निवासी युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे दो युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया कि सभी लोग स्वीमिंग पूल में नहाने आए थे।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर औरैया के भीखेपुर कस्बे के रहने वाले अंकित और प्रियांशु दो महिला दोस्तों के साथ दो बाइक से भरथना मार्ग स्थित हर्राजपुर के पास स्वीमिंग पूल में नहाने आए थे। यहां नहाने के बाद सभी घर लौट रहे थे। हर्राजपुर के पास स्थित हनुमान मंदिर के समीप बकेवर की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अंकित और दोनों युवतियां घायल हो गईं। प्रियांशु ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें