फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अकबरपुर में तहसील के पास 50 लाख से बनेगा वेंडिंग जोन, तैयारी

Wed, 12 Aug 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला मुख्यालय के नगर अकबरपुर में नमस्ते चौराहे के आसपास रेहड़ी पटरी दुकानें शिफ्ट करने के लिए तहसील के पास वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी है। जिला समिति से प्रस्ताव नगर विकास विभाग भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर काम शुरू होगा। वेंडिंग जोन बनने से अतिव्यस्त नमस्ते चौराहे के इर्द-गिर्द ठेलिया दुकानें नहीं लगेंगी तो रुक-रुककर लगने वाले जाम की समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन

अकबरपुर में नमस्ते चौराहा अतिव्यस्त है। चारों तरफ से वाहन यहां आते हैं। माती मार्ग पर तहसील के पास मेडिकल कॉलेज है जबकि इसी मार्ग किनारे 10 से अधिक निजी अस्पताल हैं। सड़क किनारे ठेलिया लगती हैं तो पूरे दिन में रुक-रुककर कई बार जाम लगता है। यही स्थिति ओवर ब्रिज चौराहा से माती मार्ग की है। हालात ये हैं कि पैदल राहगीरों को वाहनों के बीच से आपाधापी में निकलना पड़ता है। कई बार जाम लगने से एंबुलेंस फंस जाती हैं। सुगम आवागमन और रेहड़ी पटरी दुकानदारों की कारोबारी गतिविधि बहाल रखने के लिए माती मार्ग किनारे तहसील के नजदीक नया वेंडिंग जोन बनाने की पहल हो रही हे। वैश्विक नगरोदय योजना से करीब 50 लाख रुपये खर्च कर सड़क पटरी से हटकर वेंडिंग जोन बनेगा। शेड युक्त दुकानों में दुकानदारों का सामान सुरक्षित रहेगा। यहां जनसुविधा शौचालय व पेयजल का इंतजाम भी किया जाएगा।
.........................
बयान......
अकबरपुर में मुख्य मार्ग किनारे फल व अन्य दैनिक सामग्री की ठेलिया लगती हैं। इससे सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। सड़क पर सुगम आवागमन में लिए तहसील के पास वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव है। जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इससे नमस्ते चौराहा के आसपास लगने वाली रेहड़ी पटरी दुकानें शिफ्ट हो जाएगी। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें