फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कांवड़िये की हत्या की आशंका जता परिजन ने जाम लगाकर किया हंगामा

Wed, 12 Aug 2026 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। कानपुर नगर के चौबेपुर में रविवार रात सड़क हादसे में बलरामपुर कंचौसी निवासी कांवड़िये की मौत हो गई थी। मंगलवार को परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर कर कंचौसी नहर पुल पर जाम लगा दिया। पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत करवाया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर कंचौसी निवासी राजाबाबू (25) पुत्र ऊदल सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात को परिजन घर लाए थे। मंगलवार सुबह परिजन ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगा सुबह 10:15 बजे के करीब कंचौसी नहर पुल पर शव रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इधर कांवड़िये की मौत पर पत्नी रोशनी, मां रामप्यारी व परिजन रोते बिलखते रहे।
भाई राजू ने बताया कि राजाबाबू खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार को वह गांव के लोगों के साथ कांवड़ियों के साथ जल लेने बिठूर जा रहे थे। देर रात को चौबेपुर में उनकी हादसे में मौत होने की जानकारी मिली। परिजन व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कांवड़िये के साथ हादसा नहीं हुआ है बल्कि उसकी साजिश के तहत हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज परिजन को मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत करवाया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस ने करीब 12:45 बजे पर कंचौसी नहर पुल पर यातायात बहाल करवाया। अतिरिक्त निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र की है। कार्रवाई वहीं की पुलिस करेगी। नाराज परिजन को समझाकर शांत करवाकर जाम खुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें