फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: बिजली के तार के ऊपर पेड़ गिरने से पोल टूटा, खेल रहे किशोर की दबकर मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 31 Jan 2025 01:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: आटा थाना क्षेत्र संदी गांव में बिजली के तार के ऊपर पेड़ गिर गिरने से पोल टूट गया। इसके नीचे दबकर पास ही खेल रहे किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के ग्राम संदी में पेड़ काटने के बाद ट्रैक्टर से खींचने पर पेड़ बिजली तार पर गिरने से पोल टूट गया। इसके नीचे दबकर दस वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई बच्चे हादसे का शिकार होने से बच गए। वहीं, घटना से मौके पर खलबली मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के ग्राम संदी निवासी राजेंद्र बाबु उर्फ रजन का पुत्र देव (10) घर से 20 मीटर दूरी पर ही मोहल्ले के बच्चों के साथ कंचे खेल रहे था। वहीं, पास में पेड़ को काटा जा रहा था। जब पेड़ आधा कट गया, तो उसे ट्रैक्टर से खींचा जा रहा था। लेकिन पेड़ वहां से निकली बिजली की घरेलू लाइन पर गिर गया। इससे बिजली का पोल टूट गया, तो वहां भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

पेड़ काट रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया
इसी दौरान देव बिजली  पोल के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर आटा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पेड़ काट रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, मृतक देव के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। माता-पिता बेटे की मौत से बार बार बेसुध हो रहे हैं। दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लगी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें