फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक चाय वाला जा रहा था डिप्टी सीएम के सामने आत्मदाह करने...

Sat, 30 Dec 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करने वाला बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुरः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के सामने आत्मदाह करने जा रहे एक बुजुर्ग को पुलिस ने पकड़ लिया। उप मुख्यमंत्री के शहर से जाने के बाद उसे छोड़ा गया। कल्याणपुर के आवास विकास-तीन सराय निवासी केशव लाल गुप्ता का चाय का होटल है। उनकी घर के ही निकट लगभग 1700 वर्गगज जमीन है।
विज्ञापन


  केशव लाल का आरोप है कि उनकी जमीन पर एक भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। वह चार साल से अफसरों के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी पश्चिम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर उन्होंने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में आयोजित उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उनके सामने आत्मदाह करने का फैसला लिया। इस बारे में अफसरों को सूचना दे दी थी।


केशव लाल ने बताया कि गुरुवार रात से ही पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने उनके घर और दुकान में छापा मारा, लेकिन उन्होंने पहले ही ठिकाना बदल दिया। शुक्रवार को वह उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आत्मदाह करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने जब केशव लाल को पकड़ा तो उनके कपड़े मिट्टी के तेल से भीगे हुए थे और उनके जेब में माचिस भी रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें