डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मीडिया प्रभारी मनोज कुशवाहा शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद में आयोजित होने वाले माघ मेले की तैयारियों पर जानकारी दी। उन्होने कहा कि मेला प्रशासन द्वारा कई संतों की उपेक्षा की जा रही है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन को मनमानी नहीं करने देंगे। मेला करोड़ों देशवासियों के आस्था का मामला है। यहां संत महात्मा पूजन करने आते हैं। ये मेला उन्हीं का है इसलिए उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, ये मेला प्रशासन को सुनिश्चित करना है। मनोज ने यूपीकोका पर भी विपक्ष को आड़े हाथों लिया। बोले, अगर समाजवादी पार्टी के नेता ईमानदार हैं तो वह इस कानून से क्यों डर रहे हैं।