फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तारों की चिंगारी से लगी आग, 11 बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 11 Apr 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। खेत से होकर गुजरी बिजली लाइनों के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जलने का सिलसिला जारी है। रसूलाबाद के इंदलपुर लालू में तार टूटकर गिरने से दो किसानों की तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। इधर सरवनखेड़ा में तारों की चिंगारी से दस किसानों की आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने तहसील प्रशासन से आकलन कर मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

...........................
आग से 10 किसानों के अरमान जले
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के बिलसराया गांव में खेत से गुजरी बिजली लाइन से गिरी चिंगारी से 10 किसानों की करीब आठ बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाई। बिलसरायां में बाबू प्रसाद तिवारी के खेत से होकर नलकूप की बिजली लाइन निकली है। शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। हवा के साथ आगे बढ़ी आग ने अन्य किसानों की फसल चपेट ले ली। सूचना पर माती से फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंच गए। पानी की बौछार कर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू की गई। इससे पहले आग से बाबू प्रसाद तिवारी की एक बीघे, जीतू शुक्ला की दो बीघे, रमाकांत तिवारी का एक बीघा, विमलेश तिवारी की दस बिस्वा, रमेश चंद्र की छह बिस्वा, मंजेश तिवारी की एक बीघा, जयराम की 15 बिस्वा, मोहम्मद समी की 10 बिस्वा, खेमराज की 1 बिस्वा फसल जल गई। लेखपाल प्रियंका ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील कार्यालय में सौंपी। तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी। (संवाद)
......................
फोटो- 21 इंदलपुर लालू में जली गेहूं की फसल। संवाद
रसूलाबाद में गेहूं की तीन बीघा फसल जली
रसूलाबाद। इंदलपुर लालू में शुक्रवार शाम बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से ओमप्रकाश व सत्येंद्र कुमार की खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। लपटें उठने पर किसानों ने शोर मचाया। नलकूप चलाकर फसल की आग काबू की गई। इससे पहले ओम प्रकाश की लगभग दो बीघा और सत्येंद्र कुमार की करीब एक बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसानों ने बताया कि बिजली का तार टूटकर गिरने से पकी गेहूं की खड़ी फसल जल गई। लेखपाल रवेंद्र मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नियमानुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें