फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तस्करी करके ढाका ले जाए जा रहे 528 कछुओं के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
तस्करी कर ले जाए जा रहे बरामद कछुए। - फोटो : तस्करी कर ले जाए जा रहे बरामद कछुए।
विज्ञापन
इटावा। ट्रक से तस्करी कर बांग्लादेश ले जाए जा रहे सुंदर प्रजाति के 528 कछुओं को वन विभाग, वर्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई के बाद बरामद किया। टीम ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बरामद कछुओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग एक करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे संयुक्त टीम ने मैनपुरी की तरफ से आ रहे एक ट्रक को कर्री पुलिया पर रोक लिया। चेक करने पर उसमें त्रिपाल के नीचे बिजली का सामान मिला। पूरा सामान उतरवाने पर अंदर एक केबिन बना दिखाई दिया। इसे खोलने पर उसमें सुंदर प्रजाति के 528 कछुए निकले। इन सभी को कब्जे में लेकर आरोपी गिरेंद्र सिंह उर्फ गौरव शाक्य (35) निवासी बिछवा मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि वह कछुओं को दिल्ली से कोलकाता होते हुए बांग्लादेश ले जा रहा था।
विज्ञापन

कछुओं को मारकर सेक्सवर्धक दवाएं बनाई जाती है। इसलिए इनकी तस्करी की जाती है। बरामद कछुओं की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। -अतुलकांत शुक्ला, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें