फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शादी समारोह में शामिल छह साल की मासूम से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। औरैया रोड पर स्थित गेस्ट हाउस से छह साल की मासूम को खेत में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों को बच्ची बदहवास मिली। परिजनों ने समारोह में शामिल आरोपी को पकड़कर पीटा, तब तक पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल पहुंचाया है। वहां से उसे आयुर्विज्ञान विवि. रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



गेस्ट हाउस में मंगलवार को शादी समारोह चल रहा था। इसमें वधु पक्ष से थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति अपनी तीन बेटियों के साथ शामिल थे। बेटियों के पिता ने बताया कि तीनों बहनें खाने पीने और घूमने फिरने लगीं। इस बीच सबसे छोटी छह साल की बच्ची को एक युवक बहला फुसलाकर गेस्ट हाउस के बाहर ले गया। सड़क पार करके खाली पड़े प्लाट के पीछे खेत में ले जाकर बच्ची से दुष्कर्म किया। कुछ देर तक जब बच्ची नजर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद वह खेत किनारे पड़ी मिली। घटना की जानकारी से बरातियों-जनातियों में खलबली मच गई।
आक्रोशित परिजन आरोपी की तलाश में जुट गए। गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए तो उसमें एक युवक बच्ची को गोद में बाहर ले जाते हुए दिखा। वहीं संदिग्ध युवक कैमरा देखे जाने के वक्त पास ही खड़ा नजर आया। उसकी शर्ट पर खून के धब्बे लगे थे। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसना अपना नाम अंकुर (21) निवासी गांव व्यासपुर बताया। वह नशे में गाली-गलौज करने लगा। इस पर लोगों ने उसे पीट दिया।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सीओ अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक बकेवर भूपेंद्र राठी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल बच्ची की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें