बसरेहर। परिवहन विभाग की टीम ने बुधवार दोपहर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्री वाहन के परमिट पर सामान ढोने वाले चार ऑटो को सीज कर दिया, जबकि एक लोडर को बिना परमिट के दौड़ने पर सीज किया है। करीब 15 अन्य वाहनों समेत कुल 20 वाहनों पर दो लाख का जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बसरेहर क्षेत्र में 20 वाहनों पर दो लाख के जुर्माना लगाया गया है। अभियान लगातार चलता रहेगा। यातायात नियमों से से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।