फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ए ने गुजरात को छह विकेट से हराया

Thu, 28 Jan 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केदार जाधव के धुआंधार 91 रन (61 बाल) और अंबाती रायडू 75 व फैज फजल के शानदार 53 रनों की बदौलत इंडिया ए टीम ने देवधर ट्राफी के सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को गुजरात को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


अब 29 जनवरी को उसका मुकाबला इंडिया बी टीम के साथ होगा। गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल का शानदार शतक 119 भी टीम को जीत न दिला सका। गुजरात ने 49.2 ओवर में 272 रन बनाए थे। जवाब में इंडिया ए टीम ने 47.2 ओवर में 273 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन आफ दि मैच केदार जाधव बने।

ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान अंबाती रायडू ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। गुजरात के ओपनरों कप्तान पार्थिव पटेल और प्रियांक पंचाल ने टीम को शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। 141 रन पर टीम ने दो विकेट खो दिए।
विज्ञापन


परवेज रसूल और अमित मिश्रा ने गुजरात को तीन-तीन झटके दिए। गुजरात के 272 के जवाब में टीम इंडिया के ओपनरों फैज फजल और मुरली विजय ने सधी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े।

मुरली विजय और सुदीप चटर्जी के आउट होने के बाद अंबाती रायडू ने फैज फजल के साथ 75 और केदार जाधव के साथ 83 रन की साझेदारी की। केदार जाधव और नमन ओझा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 48वें ओवर में जीत दिला दी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें