फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,लाखों का सामान जला

विज्ञापन
कमरे में लगी हुई आग से जला सामान। - फोटो : कमरे में लगी हुई आग से जला सामान।
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगला भवानी में घर में एसी के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इससे दो कमरों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े चार बजे नगला भवानी निवासी हरीश यादव के दो मंजिला मकान के ऊपरी मंजिल में एसी के शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। घर वालों और चीख पुकार सुन इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने पहले आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया।
देखते ही देखते ही आग ने दूसरे कमरे को अपने चपेट में ले लिया। दोनों कमरों में रखा गृहस्थी का सामान धूं-धूं कर जलने लगा। दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट के बाद आग पर काबू पाया। आग से दोनों कमरों में टीवी, फर्नीचर,रजाई गद्दा और करीब पांच हजार रुपये जलकर खाक हो गए। हरीश यादव ने बताया कि आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें