फर्रुखाबाद जिले के बैंक में आरटीजीएस करने गए ग्राहक और प्रबंधक में किसी बात को लेकर हाथापाई हो गई। प्रबंधक ने ग्राहक का मोबाइल छीन लिया। भाजपा नेता ने दोनों में समझौता करवाया। शहर के मोहल्ला चिंतामणि स्ट्रीट निवासी अमित गुप्ता, उनकी पत्नी छाया गुप्ता का फर्नीचर कारोबार है। उनका अमेठी जदीद स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता है।
सोमवार दोपहर बाद अमित गुप्ता अपनी पत्नी के नाम का चेक लेकर आरटीजीएस करने गए। प्रबंधक ने ग्राहक को बुलाने की बात कही। अमित ने पत्नी छाया को भी बुला लिया। पत्नी चेक लेकर जब बैंक में आईं तभी अमित मोबाइल से वीडियो बनाते हुए अंदर गए। प्रबंधक ने ऐसा करने से मना किया। बात बढ़ी, तो प्रबंधक ने अमित गुप्ता पर हमला बोल दिया।