फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खुद को पुलिसकर्मी बताकर युवक का मोबाइल ले उड़ा शातिर, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने खुद को पुलिस कर्मी बता जीटी रोड पर टहल रहे युवक से मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले में चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लालबंगला के चंद्रनगर निवासी आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे वह जीटी रोड स्थित त्रिमूर्ति मंदिर के पास टहल रहे थे। तभी नीले रंग की बाइक सवार युवक ने खुद को पुलिस कर्मी बता उन्हें रोक लिया और पता पूछने लगा। जानकारी से इन्कार करने पर बाइक सवार ने उनसे अपने मोबाइल से एक नंबर मिलाने को कहा।
आयुष के मोबाइल देने आरोपी बात करने के बहाने लिया और फरार हो गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें