फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दंपती से पर्स छीनने की कोशिश, एक लुटेरा दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में रविवार को बाइक सवार लुटेरों ने शारदानगर निवासी कृषि विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर दंपती से पर्स छीनने का प्रयास किया। दंपती बच्चों समेत सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। पीड़ितों ने राहगीरों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

शारदानगर निवासी संदीप व उनकी पत्नी प्रियंका कृषि विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। रविवार को वे पत्नी और बच्चों के साथ अपने सीनियर के मकसूदाबाद स्थित आवास गए थे। लौटते समय कल्याणपुर के बारासिरोही के पास पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उनकी पत्नी का पर्स छीनने की कोशिश की। बाइक अनियंत्रित होने से दंपती बच्चों समेत सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे को पकड़ लिया। पीड़ितों के अनुसार फरार आरोपी मकसूदाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। कल्याणपुर थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें