फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तहरापुर में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र, 125 प्लॉट होंगे विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के तहरापुर में प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यहां उद्यमियों के लिए 125 प्लॉट विकसित किए जाएंगे। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्थल का निरीक्षण कर भूमि की स्थिति, सीमांकन और विकास कार्यों को देखा। उन्होंने सभी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने के एसडीएम अविचल प्रताप सिंह को निर्देश दिए।
विज्ञापन



104 करोड़ रुपये से करीब 50.53 हेक्टेयर भूमि में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। लगभग 7.5 किलोमीटर लंबी बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी जिस पर करीब 14.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा सड़क, नाली, जल निकासी, बिजली, जलापूर्ति और अन्य सुविधाओं सहित आंतरिक विकास कार्यों पर लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना स्थानीय निवेश को प्रोत्साहित करेगी और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देगी। उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह ने बताया कि इंडस्ट्रियल इस्टेट का लेआउट इस तरह तैयार किया जा रहा है कि उद्यमियों को एक ही परिसर में सभी बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें