फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: ट्रेन से कटकर अधेड़ ने की आत्महत्या, शव को नोंच घसीट रहे थे कुत्ते, शव की शिनाख्त जारी

Tue, 08 Nov 2022 11:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Suicide by Train: कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। शव को कुत्ते नोंच घसीट रहे हैं। सूचना के करीब ढाई घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर करोड़न नाला के पास एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। अधेड़ की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। करीब ढाई घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है,  जिससे क्षत-विक्षत हालत में शव पटरी के किनारे पड़ा हुआ है। शव को कुत्ते नोंच घसीट रहे हैं।

विज्ञापन

मंगलवार को सुबह कानपुर से मानिकपुर जाने वाली मेमू ट्रेन के सामने कूदकर एक अधेड़ में आत्महत्या कर ली। वहां से गुजरने वाले लोगों ने शव को देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने स्थानीय पुलिस थाना को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्राचार किया है।
वहीं घटना के करीब ढाई घंटे बाद भी स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है, जिससे क्षत-विक्षत शव को कुत्ते नोंच घसीट रहे हैं। मौके पर मौजूद लोग शव की शिनाख्त नहीं कर सके हैं। पुलिस के आने के बाद ही मृतक के शरीर में मौजूद कपड़ों आदि से अगर कोई पहचान पत्र मिलता है, तो शिनाख्त हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें