फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

Thu, 18 Dec 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के नोनापुर रोड पर बुधवार की शाम मिट्टी ढुलाई के ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया और देर रात तक मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम, सीओ समेत कई थानों का फोर्स देर रात तक घटना स्थल पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

देवराहट थाना के सुजौर निवासी सचिन सचान (28) फतेहपुर स्थित एक प्राइवेट फैक्टरी में काम करते थे। बुधवार शाम करीब चार बजे वह बाइक से पुखरायां सामान लेने आ रहे थे। नोनापुर रोड पर मिट्टी ढुलाई कर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पास में ही उसका हेलमेट पड़ा मिला। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
इधर घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने नोनापुर के पास संपर्क मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और वहीं पर बैठ गए। परिजन ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग करने लगे। हादसे की जानकारी पर देवराहट, मूसानगर, भोगनीपुर थाना पुलिस के साथ ही एसडीएम देवेंद्र सिंह, सीओ संजय वर्मा भी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात नौ बजे तक परिजन शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन

परिजन 20 लाख रुपये मुआवजा और ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ नोनापुर रोड से ईट भट्ठा के लिए मिट्टी ढुलाई पर रोक लगाए जाने की मांग करते रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिट्टी लादकर ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में चलते हैं। इससे अक्सर हादसे हो रहे हैं। स्थानीय पुलिस सब जानते हुए भी अनजान रहती है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से वार्ता की जा रही है। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
..................
पिता के निधन के दूसरे दिन चली गई बेटे जान
सचिन की हादसे में जान चले जाने की जानकारी मिलते ही पत्नी सुनीता, मां राजकुमारी, बहन रानी, भाई सुधीर सचान बदहवाश हालत में घटना स्थल पर पहुंचे। परिजन का हाल बेहाल रहा। भाई सुधीर ने बताया कि मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद पिता संतोष सचान का निधन हो गया था। सचिन उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए आया था। पिता की मौत के बाद भाई की मौत ने सभी को झकझोर दिया। परिजन को रोता बिलखता देख ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते दिखे। पत्नी दो वर्षीय बेटे राजन को लिए बदहवास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें