कानपुर में महाराजपुर-रूमा हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार उन्नाव के पुरवा निवासी प्रेम शंकर गुप्ता (42) की मौत हो गई। हादसे में उनका साला घायल हो गया। प्रेम शंकर गुप्ता की बेटी आकांक्षा की 22 नवंबर को शादी है। रविवार सुबह वह अपने साले आशीष के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे।
बाइक आशीष चला रहा था। हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में प्रेम शंकर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आशीष घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।