चालान भरते विधायक सुरेंद्र मैथानी
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शनिवार को गोविंदनगर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक सुरेंद्र मैथानी का यातायात नियम तोड़ना सोशल मीडिया पर सुर्खियां बन गया। छठ पूजा के मौके पर लोगों से मिलने को उत्साहित विधायक बिना हेलमेट के अपने समर्थकों के साथ बुलेट से निकले थे।
उनकेसाथ समर्थकों ने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी की गई। किसी ने इसे सत्ता पक्ष की हनक बताया तो किसी ने विधायक का रुतबा। हालांकि, रविवार को उन्होंने बड़ी सहजता से अपनी गलती स्वीकारते हुए खुद का चालान भर कर दोबारा ऐसी गलती न दोहराए जाने का संकल्प भी ले लिया।