फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंगेतर को चाकू मार किया घायल, खुद फांसी लगा दी जान, युवती ने भी दम तोड़ा

Wed, 17 Feb 2021 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ सीएचसी में भर्ती घायल ज्योति ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में मझगवां थानाक्षेत्र के इटौरा गांव में युवक ने अपनी मंगेतर को खेत पर मिलने बुलाया। जहां किसी बात पर उनके बीच विवाद होने लगा और आक्रोशित युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद मंगेतर के गले से दुपट्टा छीनकर युवक ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवती ने इलाज के दौरान बुधवार देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इटौरा गांव निवासी बृजमोहन ने बताया उनके बड़े भाई घनाराम जोशी परिवार समेत इटावा के ईंट-भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। घनाराम की पुत्री ज्योति (18) उनके साथ रहतीं हैं। करीब तीन साल पहले ज्योति का रिश्ता जालौन के सैदनगर निवासी उमाशंकर के पुत्र देवेंद्र के साथ तय किया था।

बृजमोहन ने बताया बुधवार दोपहर करीब दो बजे ज्योति अपनी चचेरी बहन सरोज को लेकर खेत पर चारा काटने गईं थीं। कुछ देर बाद ज्योति के मंगेतर देवेंद्र भी बाइक से खेत पर पहुंच गए। सरोज ने बताया उनकी बहन ज्योति व देवेंद्र करीब दो घंटे तक कुछ दूर खेतों में बबूल के पेड़ के नीचे बैठे रहे।
विज्ञापन


जहां दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद अचानक देवेंद्र ने अपने बैग से सब्जी काटने वाला चाकू निकालकर ज्योति पर हमला कर दिया। चाकू लगने से ज्योति घायल होकर जमीन पर गिर गई। बीच बचाव करने पहुंची सरोज के हाथ में भी चाकू लगा है।
विज्ञापन

देवेंद्र ने उसे भी चाकुओं से गोदने की धमकी दी तो वह शोर मचाते हुए परिजनों को बुलाने दौड़ी। इसी बीच देवेंद्र ने ज्योति के गले से दुपट्टा निकालकर बबूल के पेड़ से फांसी लगा ली। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे देवेंद्र की मौत हो चुकी थी।

घायल ज्योति को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताकर डॉक्टर भरत राजपूत ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया युवती के गले, कान के नीचे व पेट के पास घाव है। मझगवां एसओ रामजीत सिंह गौड़ ने कहा घटना स्थल राठ कोतवाली क्षेत्र में आता है।

वहीं राठ कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया युवक की मौत हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। ज्योति की चचेरी बहन सरोज ने बताया देवेंद्र गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार को ज्योति से मिलने आया था। उसने बताया देवेंद्र मंगेतर से मिलने के लिए अपने बैग में चाकू लेकर क्यों आया यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है। वहीं ज्योति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें