फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हंसपुरम अंबेडकर चौराहे पर खुले नाले में गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार रात हंसपुरम अंबेडकर चौराहा पर खुले पड़े तीन फीट गहरे नाले में मजदूर औंधे मुंह गिर गया। सोमवार की सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बूढ़पुर मछरिया निवासी सरवन कश्यप (40) मजदूरी करता था। परिवार में छोटा भाई पूती और कोयलानगर निवासी बहन सन्नो हैं। बहन सन्नो ने बताया कि करीब 20 साल पहले माता-पिता की मौत हो गई थी। सरवन की पत्नी शादी के दो दिन बाद उसे छोड़कर चली गई थी जिसके बाद से वह शराब का लती हो गया था। वह छोटे भाई के साथ पैतृक मकान में रहता था।

रविवार रात उसके घर नहीं लौटने पर सोमवार सुबह तलाश की जा रही थी। इसी दौरान लोगों से अंबेडकर चौराहे के पास खुले नाले में युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचकर शव की पहचान भाई सरवन के रूप में की।
विज्ञापन


नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार रात युवक को आखिरी बार शराब ठेके के पास देखा गया था। तलाशी में उसके पास से एक देशी शराब का क्वार्टर मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें