फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर भुलाया 5 माह पुराना झगड़ा: अलग रह रही पत्नी ने रखा व्रत, चौकी पहुंची... समझौते के बाद पति संग गई

Fri, 10 Oct 2025 05:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, (मंधना) कानपुर

सार

नानकारी निवासी अजय और मंधना के विद्यापुरम निवासी राखी की शादी 8 साल पहले हुई। दोनों के एक 7 साल का बेटा भी है। घरेलू झगड़े की वजह से दोनों बीते 5 महीने से अलग-अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
चौकी में बैठे पति और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू झगड़े की वजह से बीते 5 महीने से अलग-अलग रह रहे पति-पत्नी करवाचौथ के दिन बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना चौकी पहुंचे। जहां दोनों ने अलग-अलग रहने की वजह बताई। मंधना चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह और महिला कांस्टेबल गिरजेश शुक्ला ने गुड पुलिसिंग का उदाहरण पेश करते हुए दोनो की समस्याएं सुनी और फिर करवाचौथ का महत्व बताते हुए उचित सलाह दी। इसके बाद पति-पत्नी दोनों खुशी-खुशी साथ रहने को राजी हो गए।

विज्ञापन

नानकारी निवासी अजय और मंधना के विद्यापुरम निवासी राखी की शादी 8 साल पहले हुई। दोनों के एक 7 साल का बेटा भी है। घरेलू झगड़े की वजह से दोनों बीते 5 महीने से अलग-अलग रह रहे थे। बेटा अजय के साथ रह रहा था। करवाचौथ के दिन राखी ने व्रत रखा और मंधना चौकी पहुंची, जहां उसने मंधना चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप सिंह को भावुक होकर पूरी बात बताई।
विज्ञापन

राखी के परिचितों ने अजय को मंधना चौकी बुलाया। मंधना चौकी इंचार्ज सौरभ प्रताप ने दोनों के परिजनों की मौजूदगी में उचित परामर्श दिया। इसके बाद दोनों खुशी-खुशी साथ रहने को राजी हो गए। दोनों के चेहरों पर मुस्कान आ गयी। इसके बाद पति अजय मंधना बाजार गया, जहां से उसने करवाचौथ की पूजा के लिए सामान और मिठाई खरीदी और पत्नी राखी को दिया। दोनों खुशी-खुशी घर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें