फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना चालक घोड़ा खड़खड़ा लेकर करीब दो किमी दौड़ा, राहगीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही में बगैर चालक बेलगाम घोड़े ने करीब दो किमी तक खड़खड़ा दौड़ा दिया तो सरेराह हड़कंप मच गया। खड़खड़े की चपेट में आकर बाइक सवार जख्मी हो गया।
विज्ञापन

गोपालनगर निवासी इंद्रजीत शर्मा पैकर्स एंड मूवर्स का काम करते हैं। इंद्रजीत ने बताया कि गुरुवार दोपहर लखनपुर जा रहे थे। गोविंदनगर में जलभराव होने पर किदवईनगर होते हुए टाटमिल से जाने के लिए मुड़े थे। किदवईनगर डिपो चौराहा स्थित विनोबानगर शराब ठेका के सामने पीछे से आए बगैर चालक के खड़खड़े ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी तो पैर खड़खड़े के नीचे आ गया। आसपास के लोगों ने उसे उठाकर सड़क के किनारे किया और परिजनों को सूचना दी। वहीं, आगे जाकर गली के अंदर खड़खड़ा पलट गया। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंचा खड़खड़ा मालिक उसे सीधा कराकर साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें