फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: डीएफसी रेलवे लाइन किनारे युवती से दुष्कर्म, गांव के ही युवकों ने किया कुकृत्य…गिरफ्तार, जांच शुरू

Wed, 05 Feb 2025 11:52 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: इकदिल थाना क्षेत्र में एक युवती को डीएफसी रेलवे लाइन किनारे ले जाकर युवकों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में शौच करके लौट रही युवती को उठाकर गांव के ही युवकों ने डीएफीसी रेलवे लाइन किनारे दुष्कर्म को अंजाम दिया। थोड़ी देर बाद युवती को बेसुध हालत में घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस युवती को लेकर मंगलवार रात जिला अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन

वहीं, एसपी सिटी और सीओ सिटी ने भी जांच पड़ताल की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती मंगलवार देर शाम शौच करने के लिए खेतों पर गई थीं। परिजनों के अनुसार, लौटते समय उसे गांव के ही दो युवक उठाकर डीएफसी रेलवे लाइन किनारे ले गए। दोनों ने उससे दुष्कर्म किया और छोड़कर चले गए। काफी देर तक बेटी का न लौटने पर तलाशने पहुंचे परिजनों को बेटी बेसुध हालत में मिली।

विज्ञापन

दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने रात को युवती को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी डॉक्टरी कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी और सीओ सिटी राजकुमार शर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर युवती के बयान दर्ज किए हैं। प्रभारी निरीक्षक विक्रम चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। युवती का मेडिकल कराने के साथ ही बयान दर्ज किए जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें