युवती ने कहा- थाने चल तुझे बताती हूं
इससे बच्चे व युवती को चोट आई थी। इससे नाराज युवती ने दरोगा के साथ मारपीट की। युवती ने यह भी कहा कि थाने चल तुझे बताती हूं। मेरे बच्चे को गिरा दिया...। इससे दरोगा दहशत में आ गया। दरोगा के साथ मौजूद पुलिस कर्मी भी पीछे हट गए। दूसरी ओर, वहां मौजूद लोगों ने दरोगा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
धमकाते हुए गई युवती
एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दरोगा तहरीर देंगे सरकारी काम में बाधा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
युवती की तलाश में आईआईटी और क्राइम ब्रांच भी जुटी
गंगा बैराज पर दरोगा को थप्पड़ मारने वाली महिला की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। आईआईटी और क्राइम ब्रांच के जरिये फेस आईडेंटीफिकेशन एप, गूगल फेस इमेज समेत सोशल मीडिया के माध्यम से महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों से फुटेज हासिल किए जा रहे हैं।
कोहना थाने में दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
दरोगा पवन सिंह ने स्कूटी सवार महिला के खिलाफ कोहना थाने में सरकारी काम में बाधा, सरकारी कर्मचारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार ने बताया कि महिला की तलाश दो टीमें लगाई गई हैं। गंगा बैराज से लेकर नगर निगम के कंट्रोलरूम से सीसीटीवी फुटेज से उसकी तलाश और शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होते ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।