फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए चलेगा पांच चरणों में अभियान

Wed, 11 Feb 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। महिलाओं को समूह के जोड़ने के लिए एनआरएलएम विभाग पांच चरणों में अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। समूह से जुड़ने वाली महिलाओं को उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित करने के बाद स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही कारोबार शुरू करने के लिए सीसीएल (कैश क्रेडिट लिमिट) के तहत 1.5 लाख रुपये का ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में नौ हजार स्वयं सहायता समूह संचालित है। इससे जुड़ी करीब एक लाख से अधिक महिलाएं स्व रोजगार कर आत्मनिर्भर की राह पर आगे बढ़ रही है। विभाग ने अभियान चलाते हुए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को समूह से जोड़ने और योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्णय लिया है। उपायुक्त एनआरएलएम ने सभी जिला मिशन प्रबंधक व ब्लॉक मिशन प्रबंधक को ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं से मिलकर उन्हें समूह से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिला मिशन प्रबंधक तौकीर आलम ने बताया कि पांच चरणों में अभियान चलाया जाना है। इसमें पहले चरण में सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना-2011 (एसईसीसी) सूची से पात्र परिवारों को चिह्नित करने का काम किया जाएगा। दूसरे चरण में समूह सखी द्वारा घर-घर जाकर इनसे संपर्क करेंगी और समूह से जोड़ेगी। जबकि तीसरे चरण में आंतरिक सामुदायिक रिसोर्स पर्सन (आईसीआरपी) ड्राइव के माध्यम से महिलाओं को समूह से जोड़ा जाएगा। वहीं चौथे चरण में कोटेदार व सचिव के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने व पांचवें चरण में समूह और ग्राम संगठन की बैठक कर सदस्यता का अनुमोदन करते हुए लोकोस एप (लोकल ऑपरेटिंग सिस्टम) पर इनके विवरण को अपलोड किए जाने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन

.....................
वर्जन.................
महिलाओं को समूह से जोड़ते हुए उनके कौशल के अनुसार प्रशिक्षित कर स्व रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए जिले में पांच चरणों में अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए सभी डीएमएम व बीएमएम को निर्देशित किया गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ दिलाते हुए आत्मनिर्भर बनाना है। - गगाराम वर्मा, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें