फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: निजी अस्पताल में कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा, गंभीर

Wed, 11 Feb 2026 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर स्थित एक निजी अस्पताल परिसर में सात फरवरी की रात को कर्मचारी संदिग्ध हालात में घायल पड़ा मिला। मामले में कर्मचारी की मां ने अस्पताल संचालक व उसके साथियों पर बेटे को बंधक बनाकर पीटने व चीखने पर इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डेरापुर थाना क्षेत्र के कोरौवा निवासी बेबी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका बेटा शिव गोविंद दो सालों से मुंगीसापुर स्थित विजय मेडिकल सेंटर में काम कर रहा था। सात फरवरी की शाम को बेटा रोज की तरह अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए गया था। रात नौ बजे के करीब अस्पताल प्रबंधन की ओर से उसे कॉल कर अस्पताल बुलाया गया। इस पर उसने मुंगीसापुर में रह रही बेटी अनामिका को अस्पताल भेजा।
अस्पताल पहुंचने पर बेटी ने देखा कि उसके भाई शिवगोविंद को बेड में रस्सी से बांधकर विजय वाजपेयी व अन्य लोग डंडों से मारपीट कर रहे थे। बेटे के चीखने पर बेटी अंदर पहुंचे तो आरोपियों ने उसे बाहर निकाल दिया और बेटे को एक इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह शांत हो गया। जानकारी होने पर जब वह मौके पर पहुंची तो उसे बेटे के सिर व शरीर में चोटों के निशान मिले।
विज्ञापन

उसने बेटे को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में ले जाना चाला लेकिन आरोपियों ने साथ नहीं ले जाने दिया। आठ फरवरी को वह जबरन बेटे को अस्पताल से हैलट ले गई। वहां डॉक्टर ने बताया कि सिर में चोट आने के चलते बेटा कोमा में चला गया है। डेरापुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें