फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

“लुटेरी दुल्हन” का खेल: होटल में डाली थी जयमाला, कुछ घंटे बाद ही नकदी और जेवरात लेकर गायब, चार लोग हिरासत में

Fri, 30 Sep 2022 11:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

बिंदकी थाना क्षेत्र में शादी के कुछ घंटे बाद ही दुल्हन नगदी और जेवर लेकर लापता हो गई। हरियाणा के कारोबारी दूल्हे ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन
बिंदकी कोतवाली में शिकायत करने पहुंचा दूल्हा व अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र में शादी के कुछ घंटों के बाद ही दुल्हन नकदी और लाखों रुपये के जेवर लेकर लापता हो गई। वर पक्ष  की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।  हरियाणा प्रांत के करनाल जिला कोतवाली क्षेत्र के सीटी मोहल्ला जुंडला गेट निवासी प्रमोद जूता-चप्पल कारोबारी हैं।

विज्ञापन

प्रमोद ने बताया कि हरियाणा में रहने वाले एक दोस्त के जरिए बिंदकी निवासी युवती का फोन नंबर मिला और उससे दोस्ती हो गई। युवती ने शादी की इच्छा जताई। इस पर वह बुधवार रात फूफा पल्लाराम के साथ यहां आया था। गुरुवार को बिंदकी गांधी चौराहा स्थित एक होटल में गुरुवार दोपहर दोनों ने एक दूसरे के जयमाला डालकर शादी की।

इसके बाद युवती ने जेवर, नकदी समेटी और किसी सहेली से मिलने की बात कहकर होटल से चली गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। प्रमोद के मुताबिक बैग में 60 हजार रुपये, कीमती कपड़े, डेढ़ लाख रुपये के जेवर थे। पुलिस ने छानबीन में एक महिला और दो युवकों को पकड़ा है।
विज्ञापन

वे युवती को दूर का परिचित का बता रहे हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दुल्हन की सहेली समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें