फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खेतों पर चारा लेने गए किसान पर गिरी बिजली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। अरौल के पलिया बुजुर्ग गांव में मंगलवार शाम खेतों पर पशुओं के लिए घास काटने गए किसान पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस अधिकारियों ने जांच की और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। वहीं जगुआपुरवा गांव में भी एक युवक पर बिजली गिर गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सरोज कुमार यादव (35) खेतों पर पशुओं के लिए घास काटने गए थे। घास काटने के दौरान उनके ऊपर बिजली गिर गई। वह खेतों में ही गिर पड़े। आसपास के किसानों ने उन्हें बेसुध हालत में एक निजी चिकित्सक को दिखाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार अभिनव चंद्र, नायब तहसीलदार सीपी राजपूत और थाना प्रभारी जनार्दन यादव मौके पर पहुंचे। परिजनों को तहसीलदार ने शासनादेश के मुताबिक दैवीय आपदा के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया। वहीं घटना के बाद सरोज की पत्नी पुष्पा और बेटियां महिमा, जूली, कंचन, वर्षा व लाडली रो-रोकर बेहाल हैं।

वहीं दूसरी ओर भीटी हवेली गांव निवासी नीरज चौरसिया पर भी भीट से परवल तोड़ते समय बिजली गिर गई। नीरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें आंख और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि डाॅक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन


-

इंसेट-1

जगुआपुर गांव में गाय पर बिजली, मौत

चौबेपुर (बिल्हौर)। जगुआपुरवा गांव में मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान गाय के ऊपर बिजली गिर गई। गाय की माैके पर ही मौत हो गई। लोगों ने प्रशासन से पीड़ित गोपालक को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। कल्लू वर्मा ने बताया कि वह दोपहर में गाय चराने खेतों पर गए थे। इसी दाैरान गाय के ऊपर बिजली गिर गई। बताया कि गाय करीब 30 हजार रुपये की थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें