फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: खेत में पानी लगाने गए किसान की फावड़ा मारकर हत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Sun, 22 May 2022 02:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में एक किसान की फावड़ा मारकर हत्याकर दी गई। रविवार सुबह आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी किसान के परिजनों को दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के एक गांव में किसान की फावड़े से काट कर हत्या कर दी गई। घटना की वजह अभी पता नहीं चली है। वहीं, सूचना पर पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की तहरीर दी है और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भौसीनगला निवासी संजय राजपूत (22) पुत्र जगबीर सिंह की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक वह शनिवार की रात खेत में पानी लगाने गया था। खेत से लगभग पांच किलोमीटर दूर उनका शव पड़ा मिला। खून से सना फावड़ा संजय के खेत में ही बरामद हुआ है।
घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना का पता चलने पर एसपी प्रशांत वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें