कानपुर सेंट्रल पर गुरुवार को दर्जन भर ट्रेनें घंटों देरी से आईं। मुंबई से आने वाली छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस साढ़े 11 घंटे लेट रही। वहीं पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे देरी से पहुंची।
जगह-जगह मरम्मत के काम की वजह से ब्लॉक और कॉशन लेने के चलते लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित हुईं। इटावा के पास अछल्दा में बुधवार रात संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का ब्रेक जाम होने से लगे जाम का असर भी दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनों पर पड़ा।
टाटा नगर से हटिया जाने वाली मूरी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, जोगबनी-आनंद विहार एक्सप्रेस चार घंटे, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस चार घंटे, भुवनेश्वर-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस ढाई घंटे तथा अवध एक्सप्रेस आदि दो घंटे लेट रही।