फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: सिपाही ने घर में घुसकर की थी महिला से छेड़छाड़, एसपी ने आरोपों की पुष्टि के बाद किया बर्खास्त

Tue, 08 Oct 2024 12:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: जिले के तालग्राम कस्बे में पीआरवी में तैनात सिपाही ने शराब के नशे में छह अक्तूबर की रात एक महिला के साथ अभद्रता की थी। मामले में एसपी ने आरोपों की पुष्टि के बाद सिपाही को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी के मामले में आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है। छह अक्तूबर की रात के अंधेरे में सिपाही ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने लगा था। महिला ने शोर तो मोहल्ले के लोगों ने सिपाही को पकड़ पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

भागते समय सिपाही चबूतरे पर लड़खड़ाकर गिर गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। महिला की शिकायत पर एसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच सीओ सिटी को दी थी।
तालग्राम कस्बे के एक मोहल्ले में महिला अपने दो बच्चों के साथ अकेली रह रही है, जबकि उसका पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। इसी मोहल्ले में डायल 112 में तैनात सिपाही उमेश चंद्र भी किराये के मकान में रहता है। महिला का आरोप है कि रविवार की देर रात सिपाही उमेश चंद्र ड्यूटी कर आया।

विज्ञापन



लोगों ने सिपाही को जमकर पीटा

उसके घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए चारपाई पर गिरा दिया। महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के कई लोग आ गए और सिपाही को पकड़ लिया। लोगों ने सिपाही को जमकर पीटा। जान बचाने के लिए वह भागा तो चबूतरे पर लड़खड़ाकर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालत गंभीर होने पर लखनऊ भेज दिया गया
लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया मौके पर पर पहुंचे और घायल सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर लखनऊ भेज दिया गया। पीड़ित महिला ने सिपाही के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी थी।
विज्ञापन

सिपाही उमेशचंद्र तालग्राम थाने की पीआरवी डायल 112 में तैनात है। छह अक्तूबर की रात सिपाही के द्वारा शराब के नशे में एक महिला से अभद्रता करने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने के क्रम में उसे पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।  -अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें