फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ऑयल डिपो के बाहर ट्रक चालक का शव रख किया हंगामा

Thu, 07 May 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ स्थित एक ऑयल डिपो परिसर में ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत हो गई थी। बुधवार को परिजन शव लेकर गेट के बाहर जा पहुंचे। परिजनों ने टैंकर से कुचल कर हत्या किए जाने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। साथ ही मुआवजे की मांग करने लगे। देर शाम मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर शांत हुए और घर लौट गए।
विज्ञापन

रसूलाबाद के धर्मूपुर महेरा निवासी अर्जुन अवस्थी (45) के शव का बुधवार को अकबरपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन लोडर में शव लेकर गोगूमऊ आ पहुंचे। यहां डिपो गेट के बाहर पहले से मौजूद ट्रक चालकों ने परिवार के साथ कार्रवाई के साथ मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ट्रक चालकों के हंगामा होने के कारण डिपो के अंदर ट्रक नहीं जा सके। मामला बढ़ने की जानकारी पर पुलिस जा पहुंचीं। पुलिस ने परिवार के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोग मुआवजा दिलाए जाने की मांग पर अड़े रहे।
वहीं, अर्जुन की पत्नी शिखा का आरोप है कि उनके पति की पहले पिटाई की गई फिर टैंकर चढ़ाकर हत्या कर दी गई। बता दें कि अर्जुन ट्रक चालक थे। वह मंगलवार को डिपो में अपनी गाड़ी लेकर आए थे। यहां ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए मेडिकल कॉॅलेज अकबरपुर लाया गया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। थानाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि घटना में तहरीर पर पहले ही हादसे की प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। परिवार के लोगों का ट्रांसपोर्टर से समझौता हो गया है। परिवार ने जो मांगे रखी थी उसे मान ली गईं। इसके बाद शाम को परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें