फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एंजेल वुमंस, इलेवन स्टार, कानपुर साउथ और नवाबगंज एथलेटिक्स ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
पीएसी मैदान पर हुए मैच में विजेता एंजेल वुमंस की टीम।  - फोटो : केसीए
विज्ञापन
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में बुधवार को हुए मैच में एंजेल वुमंस ने ग्लोरी क्लब को आठ विकेट से और इलेवन स्टार ने चित्रा एकेडमी को पांच विकेट से हराया। वहीं कानपुर साउथ ने रोवर्स क्लब को छह विकेट से और नवाबगंज एथलेटिक्स ने फ्रेंड्स क्लब को 27 रन से पराजित किया।
विज्ञापन


पीएसी मैदान पर हुए पहले मैच में ग्लोरी क्लब की टीम ने 37.3 ओवर में 131 रन बनाए। टीम से अभिषेक गौर ने 49 और उत्कर्ष सिंह ने 34 रन जोड़े तो गेंदबाजी में एकता सिंह ने तीन, सिद्धि मिश्रा व नंदिनी सिंह ने दो-दो विकेट झटके। वहीं एंजेल वुमंस ने 22.1 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम से शिबू सिंह पाल ने 61 और बबीता यादव ने 58 रन बनाए।

सप्रू मैदान पर हुए दूसरे मैच में चित्रा एकेडमी की पूरी टीम 21.4 ओवर में 126 रन पर आउट हो गई। टीम से अशोक सविता ने सर्वाधिक 20 रन बनाए तो गेंदबाजी में अर्पित व देवांश दुबे ने तीन-तीन व श्रेयांश सिंह ने दो विकेट लिए। वहीं इलेवन स्टार ने 22.2 ओवर में पांच विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीता। टीम से हिमांशु ने 43 और अर्पित ने 25 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर हुए तीसरे मुकाबले में रोवर्स क्लब ने 28 ओवर में 163 रन बनाए। टीम से इरफान अली ने 63, अभिषेक यादव ने 43 रन बनाए तो गेंदबाजी में आशुतोष पांडेय ने चार, शौर्यदीप व प्रिंस मौर्य ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं कानपुर साउथ ने 23.4 ओवर में चार विकेट पर 168 रन बनाकर मैच जीता। टीम से हिमांशु सिंह ने 80 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में देवांश ने तीन व नूरैन अली ने एक विकेट लिया।

जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर हुए चौथे मैच में नवाबगंज एथलेटिक्स ने 33.5 ओवर में 185 रन बनाए। टीम से देवांश सिंह ने 57, कान्हा भाटिया ने 44 रन बनाए तो गेंदबाजी में राजेंद्र तिवारी ने तीन, अभिजीत व वीर प्रताप सिंह ने दो-दो विकेट झटके। वहीं फ्रेंड्स क्लब की पूरी टीम 31.3 ओवर में 158 रन ही बना सका। टीम से आर्यन यादव ने 90 रन बनाए तो गेंदबाजी में आर्यन पाल ने तीन, विशाल सिंह व रुद्र कुमार सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें