फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बरातियों से भरी बोलेरो खंती में पलटी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पतारा(घाटमपुर)। हाईवे पर टेनापुर मोड़ के सामने शादी समारोह से बरातियों को लेकर लौट रही बोलेरो को रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो खंती में पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां से तीन घायलों को गंभीर अवस्था में हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को जनपद हमीरपुर के कुरारा कस्बे के मोली रोड नई बस्ती निवासी बदलू के पुत्र साबिर की बरात कानपुर के मछरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। देर शाम बोलेरो से बराती कुरारा के लिए लौट रहे थे। कानपुर सागर राजमार्ग पर टेनापुर मोड़ के सामने हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान सामने से आए ट्रक से बचने के लिए ब्रेक लगाते ही पीछे से आ ही राठ डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो खंती में जाकर पलट गई। हादसे में अली (50) व मौसम अली (55) पुत्रगण जाफर अली, इब्राहीम (60) पुत्र मेदू, नूर मोहम्मद (35) पुत्र बदलू, अल्ताफ (28)पुत्र अलिबख्स समेत छह बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हैलट रिफर कर दिया गया। हादसे में बस में आई खराबी के चलते यात्रियों को दूसरी बस से राठ रवाना किया गया। पतारा चौकी प्रभारी सुरेश सिंह चाहर ने बताया कि तहरीर मिलने पर करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें