फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्कूल में घुसा बच्चा चोर, भीड़ ने पुलिस के हवाले किया

सार

कानपुर के शास्त्रीनगर स्थित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में एक युवक ने छुट्टी के समय बच्चा चुराने की कोशिश की। शिक्षकों और अभिभावकों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर। शास्त्रीनगर स्थित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में छुट्टी के दौरान अंदर घुसे युवक ने बच्चा चुराने का प्रयास किया। किसी मासूम की तलाश में शातिर क्लास के बाहर खड़ा हो गया। इस बीच शिक्षकों व अभिभावकों की भीड़ ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल के मैनेजर हरप्रीत सिंह ने बताया कि रोज की तरह दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी हुई थी। अभिभावकों के अंदर दाखिल होने के लिए स्कूल के दरवाजे खोले गए। अभिभावकों की भीड़ के बीच बैंगनी रंग की टीशर्ट और हल्की नीली जींस पहने युवक अंदर घुस गया। कक्षा के गेट पर खड़ी शिक्षिका ने युवक से परिचय पूछा तो उसने बच्चा लेने आया है। बच्चे का नाम पूछने पर नहीं बता सका।
शिक्षिका ने स्टॉफ व अभिभावकों की मदद से उसे पकड़ लिया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम ट्रांसपोर्टनगर निवासी जितेंद्र बताया। काकादेव कार्यवाहक थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल मैनेजर हरप्रीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें