रसूलाबाद। भाद्रपद शुक्ल पक्षा की द्वादशी (बावनी द्वादशी) के अवसर पर बृहस्पतिवार को वामन भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने डोला यात्रा निकाली और भगवान को जलविहार कराया। मनइयां सेठ स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर से दो डोले और ग्राम पंचायत कपराहट के बड़ा गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से वामन भगवान के दो डोले गाजे-बाजे के साथ निकाले गए। मंदिर व्यवस्थापकों और क्षेत्रीय निवासियों ने प्राचीन परंपरा का पालन करते हुए भगवान का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
इसके बाद डोला यात्रा गांव की विभिन्न गलियों और प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। राम तलैया (तालाब) पहुंचने पर वामन भगवान को नौका में विराजमान कराकर विधि-विधानपूर्वक जलविहार कराया गया। मनइयां सेठ मंदिर के व्यवस्थापक अविनाश गुप्ता और राम जानकी मंदिर के व्यवस्थापक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में पिछले 250 से 300 वर्षों से अनवरत चला आ रहा है।
रात में दोनों मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तिमय भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यहां सुब्रत गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश वाजपेई, सचिन गुप्ता, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। भ