फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कारोबारी से 20.60 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अनवरगंज के मूलगंज निवासी शहाबुद्दीन से जालसाजों ने फ्लैट की फिनिशिंग व मरमम्त का झांसा देकर 20.60 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

शहाबुददीन ने बताया कि रावतपुर के रहमानपुर हाउस निवासी मुदस्सिर रजा, केशवनगर निवासी रजनीश मिश्रा व मनीष मिश्रा से उनके मित्रवत संबंध थे। तीनों मकानों की फिनिशिंग का काम करते हैं। कुछ माह पहले उन्होंने अलबदर कंपांंउंड स्थित जेएफ टावर में एक फ्लैट खरीदा था। फिनिशिंग और मरमम्त के लिए तीनों ने 14.50 लाख रुपये खर्च बताया। झांसे में आए शहाबुद्दीन ने उन्हें रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद तीनों ने आर्थिक घाटे का हवाला देते हुए 7 लाख रुपये मांग की जिसे उन्होंने वापस लाैटाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उनके फ्लैट में काम बंद कर दिया। जब उन्होंने रुपये की मांग की तो आरोपियों ने पहले टालमटोल किया। फिर 90 हजार रुपये वापस कर दिए। बाकी रुपये मांगने पर गालीगलौज कर धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने ज्वाइंट सीपी से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें