फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा-मम्मी आप बात नहीं करते, मैं जान दे रही हूं'  लिखकर 17 साल की छात्रा ने फांसी लगाई

Sat, 04 Nov 2017 06:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पापा-मम्मी मैं आप लोगों से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन आप लोग मुझसे बात नहीं करते हैं। इसलिए मैं आत्महत्या कर रही हूं। सुसाइड नोट में यह लिखने के बाद छात्रा माधुरी (17) ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन



 

दुपट्टे के सहारे पंखे से लगा ली फांसी

डेमो पिक
कानपुर के आवास विकास हंसपुरम रमन विहार निवासी वरमन एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी विनीता, बेटा शिवम हैं। बेटी माधुरी इलाके के एक स्कूल में इंटर में पढ़ती थी। बड़ी बेटी अंकिता की शादी हो चुकी है। भाई शिवम सब्जी का ठेला लगाता है और विनीता घरों में काम करती है। वरमन ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह उनकी पत्नी और बेटा तीनों अपने काम पर चले गए। घर में माधुरी अकेली थी। तभी माधुरी ने दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगा ली। दोपहर में शिवम घर लौटा तो घटना का पता चला।


 
विज्ञापन

परिजन माधुरी की किसी बात से नाराज थे

डेमो पिक
नौबस्ता थानाप्रभारी ने बताया कि माधुरी के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि परिजन माधुरी की किसी बात से नाराज थे। इसलिए उससे बातचीत नहीं करते थे। क्या बात थी अभी इसका पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें