फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जिंदा बकरी को निगल गया 15 फीट का अजगर, देखकर कांप गए ग्रामीण, बोले- पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

Sun, 15 Sep 2024 02:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पतारा क्षेत्र में अजगर द्वारा बकरी को निगलने की घटना हड़कंप मच गया। ग्रामीण ने कहा कि पहले भी अजगर द्वारा मवेशियों को जिंदा निगलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
अजगर - फोटो : wildlife sos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के पतारा क्षेत्र में गड़रियनपुर गांव के धान के खेत में भारी भरकम 15 फीट लंबा चित्तीदार अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। अजगर ने बड़ी बकरी को जकड़ कर फंदा कस लिया और बकरी को मुंह की तरफ से निगलने लगा। बकरी के मिमियाने चिल्लाने से धान खेत की निराई कर रहे किसानों का ध्यान बकरी की ओर गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने सामने अजगर को देखा, तो सहम गए। सूचना पाकर गांव से ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी और लोग बकरी को रेस्क्यू करने की हिम्मत जुटाते तब तक पूरी बकरी को अजगर निकल गया। इसके बाद अजगर धीरे-धीरे खेतों की तरफ निकल गया। इसके पहले भी भीतरगांव व घाटमपुर इलाके में अजगर द्वारा मवेशियों को जिंदा निगलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें