फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर टूटा बिजली का तार

Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा में बिजली का तार टूटकर गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि खुले ट्रांसफार्मर के बिखरे तारों की चपेट में आकर एक किशोर झुलस गया। इससे इलाकाई लोगों में केस्को को लेकर गुस्सा भड़क गया। मौके पर पहुंची तहसील की टीम ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की बात कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


हादसा-1
मेहरबान सिंह का पुरवा नई बस्ती में दोपहर को जैसे ही बिजली आई, घर के बाहर गेट पर खड़े अरविंद यादव के बेटे अभिषेक (22) के सिर पर एलटी लाइन का तार टूटकर गिरा और उसने छटपटा कर वहीं दम तोड़ दिया। बेटे की मौत से मां सुषमा बदहवास-सी हो गईं। पिता ने बताया कि इसी साल बेटे की शादी की तैयारी थी, सारे अरमान धरे रह गए। सूचना पाकर पूर्व सभापति सुखराम सिंह भी मौके पर पहुंचे और तहसीलदार को फोन किया।

हादसा-2
वरुण विहार निवासी राजेंद्र का बेटा रितेश (12) टिकरा गांव पार्क के पास खेल रहा था। पार्क के पास ही लगे ट्रांसफार्मर के तारों का जाल फैला है। खेलते खेलते रितेश उन्हीं तारों में उलझकर करंट की चपेट में आ गया। चीखें सुनकर नजदीक से गुजर रहे महेंद्र सिंह, ममता और संदीप आदि ने लाठी से रितेश को तारों के बीच से निकला और अस्पताल में भर्ती कराया। इलाकाई लोगों ने बताया कि कई दिनों पहले ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था, केस्को वालों ने बगैर ट्रांसफार्मर ही तारों को जोड़कर सप्लाई चालू कर रखी थी। तारों के चारों ओर जाली भी नहीं लगी है। जिसकी वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन



(साइड स्टोरी)

बिजली के साथ मौत भी बांट रहा केस्को
कानपुर। साउथ सिटी में केस्को बिजली के साथ मौत भी बांट रहा है। खुले ट्रांसफार्मर, झुके पोल और झूलते तार आए दिन हादसे का कारण बनते हैं। बारिश में तो खंभे से करंट दौड़ते हुए सड़क तक आ जाता है। कई मवेशी खंभों से चिपककर मर चुके हैं। हर बार हादसों के बाद हो-हल्ला होता है और केस्को अधिकारी मुआवजे की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। यूं तो केस्को प्रति यूनिट 8 पैसे सुरक्षा के नाम पर लेता है, लेकिन सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन



(खुले ट्रांसफार्मर वाले इलाके)
जूही, किदवईनगर, साकेतनगर, गोविंदनगर, बर्रा, दबौली, गुजैनी।

(झूलते तारों वाले इलाके)
बाबूपुरवा, मुंशीपुरवा, ढकनापुरवा, एनएलसी कालोनी, लाल कालोनी, बसंत बिहार, केशव नगर, हेमंत बिहार, दामोदर नगर आदि।

(बल्लियों के सहारे दौड़ती बिजली)
मछरिया, संजय गांधी नगर, राजीव नगर, हनुमंत बिहार, खाड़ेपुर, अर्रा बिनगंवा, योगेंद्र बिहार, जरौली फेस वन और दो, बर्रा आठ, वरुण बिहार आदि।


(पहले भी हुए हादसे)
-जूही लक्ष्मणपुरवा में खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर बच्ची की मौत।
- गोविंदनगर में खुले ट्रांसफार्मर से चिपककर युवक की जान गई।
- दबौली में ट्रांसफार्मर रिपेयर करते वक्त लाइन चालू होने से मिस्त्री की मौत।
- बर्रा में घर के बाहर निकले तारों की चपेट में आकर युवती झुलसी।
- किदवईनगर में तारों की स्पार्किंग से स्कूली छात्रा झुलसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें