फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचे गए 400 वाहन चुराने वाले 2 चोर

Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर से बाइक चुराकर नेपाल में बेचने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है। कैरियर के जरिये ये लोग चोरी की बाइक सीमा पार भेजते थे। रामादेवी चौराहे के पास शनिवार रात दबोचे गए इस गैंग के 2 सदस्यों ने अब तक 400 से ज्यादा दुपहिया वाहन चुराने की बात कबूली है। इनकी निशानदेही पर चुराई गई 5 बाइक, चाबियों के गुच्छे और नेपाल संभागीय परिवहन विभाग के कुछ कागजात बरामद हुए हैं। चकेरी पुलिस का कहना है कि गैंग के 3 सदस्य पहले से वाहन चोरी में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

चकेरी पुलिस शनिवार रात रामादेवी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर 2 लोग आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। बाद में घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया गया। चकेरी थानाप्रभारी डीके शाही ने बताया कि बाइक के कागजात न दिखा पाने पर दोनों को थाने लाया गया। वहां पूछताछ में मंगला विहार निवासी शंकर कनौजिया और घाऊखेड़ा निवासी इमरान ने बाइक चोरी करने की बात कबूली। बकौल थानाप्रभारी, इमरान और शंकर शहर से सैकड़ों दुपहिया वाहन चुरा चुके हैं। ये लोग बाइकों को कैरियर के जरिये गोंडा और गोरखपुर के रास्ते नेपाल बार्डर तक पहुंचातेे थे। वहां बहरवा बार्डर से रमेश यादव नामक शख्स कैरियर से बाइक लेकर नेपाल में तुफैल तक पहुंचा देता है। इमरान का कहना है कि एक बाइक के उन्हें 12 से 15 हजार और कैरियर को हजार रुपये मिलते हैं। कई बाइक इकट्ठा होने के बाद इन्हें लोडर से नेपाल बार्डर तक पहुंचाया जाता है। इमरान और शंकर ने अब तक 400 से ज्यादा वाहन चुराने की बात कबूली है। थानाप्रभारी का कहना है कि इमरान के 3 साथी पहले से ही वाहन चोरी मामले में जिला कारागार में बंद हैं। इनके अन्य साथियों और कैरियर का काम संभालने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें